शामली: सनातन धर्म में वापसी करने वाले आयुष मलिक 15 दिनों तक करेंगे मौन साधना, शामली पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Jun 30, 2026 मंगलवार की दोपहर 2 बजे स्वामी यशवीर महाराज शामली पहुंचे। उन्होंने सनातन धर्म में वापसी करने वाले दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के संबंध में वार्ता की। महाराज ने कहा कि हमें पूरा विश्वास था कि आयुष ज्यादा दिन मुस्लिम धर्म में नही रह पायेगा। महाराज ने बताया कि अब आयुष 15 दिन की मौन साधना करेगा और इस दौरान किसी से नही मिलेगा।