कुर्मा गांव स्थित सीएससी में चिकित्सक के ड्यूटी समय पूरी होने के 40 मिनट पूर्व अस्पताल से चले जाने के बाद इलाज के अभाव में मरीज की मौत होने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। रविवार को हेल्थ मैनेजर अमित कुमार पंकज ने दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया कि सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को रोस्टर के मुताबिक समय से ड्यूटी करने को कहा गया।