मथुरा: इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करने वाली महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़, केशव पब्लिकेशन के मालिक पर लगा आरोप
थाना हाईवे क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले 2 साल से काम करने वाली महिलाओं ने केशव पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है ।महिला बुधवार की सुबह 10:00 बजे एस एस पी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है।साथी कहा कि विरोध करने पर धमकी दी और कई युक्तियां से छेड़छाड़ की। कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुहार लगाई।