मथुरा: छटीकरा देवीआट्स रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसे में एक किशोर की मौत व 2 लोग हुए घायल
थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा देवीआट्स मोड पर बुधवार शाम 6 बजे ईंटो से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में ट्रैक्टर चालक महेश व 1 अन्य घायल हो गए। जबकि ट्रॉली के नीचे दबकर 15 वर्षीय शौर्य पुत्र अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।