मंझनपुर: नवागत एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंझनपुर कार्यालय का निरीक्षण किया, पारदर्शी व समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
कौशाम्बी में कार्यभार संभालते ही नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के निस्तारण आदि के निर्देश दिए।