मंडी: पुलिस ने नशा मुक्ति के लिए निकाली रैली, स्कूली बच्चों ने साइक्लिंग कर दिया जागरूकता का संदेश
Mandi, Mandi | Sep 17, 2025 हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंडी पुलिस ने जिला स्तरीय नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना था।इस कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों द्वारा एक साइक्लिंग रैली निकाली गई। मंडी पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।