पाली क्रिकेट स्टेडियम में नपंअ पाली मनीष तिवारी के नेतृत्व में पाली खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को झांसी एवं छतरपुर की टीम के बीच महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जहां झांसी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 103 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जिसका पीछा करने के लिए उतरी छतरपुर की टीम 18 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।