जशपुर: सिंगीबहार में पुराने टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
ऊपरकछार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगीबहार में अज्ञात कारणों से पुराना टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग कमाल खान के टायर गोदाम में लगी। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्