लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ में श्री राजपूत करणी सेना का 19वां स्थापना दिवस मनाया।
कस्बे के कठूमर रोड़ पर स्थित कार्यालय में श्री राजपूत करणी सेना का 19वाँ स्थापना दिवस भंवर सिंह गौड़ की अध्यक्षता में मनाया। श्री राजपूत करणी सेना तहसील अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में करणी सेवा के पदाधीकारी व राजपूत समाज के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और भारत माता की जय, कालवी साहब अमर रहे के उद्घोष के साथ जयकारे लगाये।