जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 1 बजे झलमला एनएच-930 तिराहे पर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा सांकेतिक रूप से सड़क जाम किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।