बदनावर -वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि देर शाम माथुर कालोनी स्थित राजपूत समाज धर्मशाला में मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के विचारों को अपनाने व उनके साहस व सौम्य से आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराने का आव्हान किया गया। शुरुआत में उपस्थित अतिथियों समेत समाजजनो ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।