कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में लगातार निगरानी एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार 26 दिसम्बर को गुरूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढढारी में थोक व्यापारी नोखेलाल के घर स्थित गोदाम की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की उपस्थिति में जांच की गई। प्रशासनिक अमले द्वारा गोदाम में उपलब्ध धान की भौतिक जांच की गई, जिसमें कुल 1250