चरखारी: चरखारी के सोहजना गांव में दबंगों ने पिता-पुत्रों को पीटा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महोबा जनपद के कोतवाली चरखारी क्षेत्र के सोहजना गांव निवासी सज्जन कुमार लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मार्च की शाम अरविंद, शंकर व जयहिंद ने हार्वेस्टर मशीन से फसल मड़ाई को लेकर विवाद किया। विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए दोनों बेटों भारत सिंह और संजय को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।