गाज़ीपुर: मेडिकल कॉलेज में तीमारदार की पिटाई पर सियासत गरम, एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने घटना स्थल किया औचक निरीक्षण,बाउंसर सस्पेंड
गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में तीमारदार की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बेटी का इलाज कराने आए युवक की कथित बाउंसरों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति से लेकर प्रशासन तक में हलचल मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल खुद मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घटना को बेहद...