शाहबाद: गिगियानी में दरवाजे पर बैठे युवक के ऊपर दबंग ने किया राड से हमला, गंभीर रुप से जख्मी
कोतवाली के मोहल्ला गिगियानी के युवक को रुपए के लेन देन में दबंग ने लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। मोहल्ला गिगियानी निवासी सुनील पुत्र हीरालाल ने बताया रात दस बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। उसी समय घटना को अंजाम दिया गया।