पन्ना: शराब पीने से रोका तो दुकानदार को दुकान में घुसकर बेरहमी से पीटा; लाइव वीडियो वायरल, इलाके में भारी आक्रोश।
Panna, Panna | Jul 1, 2026 चंदौरा चौकी के रामनई में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने दुकानदार रमाशंकर लोध को दुकान में घुसकर बेरहमी से पीट दिया। उत्तर प्रदेश के अभिनय तिवारी और उसके दो दोस्तों पर जानलेवा हमले का आरोप है। पत्नी और स्थानीय निवासी ने बीच-बचाव कर जान बचाई। घटना का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।