कुशेश्वरस्थान में होली पर्व से पहले शांति और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने किया। यह फ्लैग मार्च हरिनगर से शुरू होकर कुशेश्वरस्थान होते हुए तिलकेश्वर तिलकपुर तक निकाला गया। इसमें पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला मोटरसाइकिल और चार पहिय