सिद्धमुख: सादुलपुर में आखातीज पर्व पर खेतों में उतरे किसान, परंपरागत संकेतों से की अच्छी फसल और सामान्य बारिश की भविष्यवाणी
Sidhmukh, Churu | Apr 19, 2026 सादुलपुर क्षेत्र में आखातीज (अक्षय तृतीया) का पर्व किसानों ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। सुबह-सुबह किसान अपने परिवार के साथ खेतों में पहुंचे और परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार ‘सून’ यानि शगून लिए। किसानों का मानना है कि आखातीज उनके लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है, जिस लिये गये सुण यानी सगून में इस बार अच्छी फसल व सामान्य बारिस का अनुमान लगाया गया है।