दुधि: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से जलस्तर 261.50 मीटर पहुंचा, कनहर बांध के 3 फाटक खोले गए, अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर 261.50 मीटर तक पहुंचने के बाद सिंचाई विभाग ने एहतियातन बांध के तीन फाटक खोल दिए हैं। अतिरिक्त पानी की सुरक्षित निकासी और बांध पर दबाव कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।