अनूपपुर: पुरानी बस्ती में दिखा नाग का बच्चा, सर्प प्रहरी ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
अनूपपुर के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 13 में श्री राघवेंद्र कुमार शर्मा के घर पर नाग सांप का बच्चा निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप के बच्चे का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। समय रहते रेस्क्यू होने से कोई जनहानि नहीं हुई, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।