बाड़मेर: बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में अनमोल जीवन अभियान 2.0 के तहत आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन, कलेक्टर रहे मौजूद
Barmer, Barmer | Aug 2, 2024 बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में शुक्रवार को अनमोल जीवन अभियान 2.0 के तहत एकदिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन,बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा सहित कहीं अधिकारी उपस्थित रहे।