बाड़मेर: विधानसभा में बाड़मेर विधायक ने नाले-ड्रेनेज सिस्टम का मुद्दा उठाया, अधिकारियों की टीम पहुंची बाड़मेर
Barmer, Barmer | Aug 2, 2024 बाड़मेर शहर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने और व्यवस्थित नालों का निर्माण नहीं होने से बरसात के समय आधा शहर पानी में डूब जाता है। इसको लेकर बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने विधानसभा में मुद्दा उठाया। चौधरी ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम और नालों का निर्माण नहीं होने से पानी निकासी नहीं हो रही है।विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद अधिकारियों की टीम बाड़मेर पहुंची।