बाड़मेर: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने बिजली की दरो में बढ़ोतरी और पानी की समस्या और अन्य मुद्दों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
Barmer, Barmer | Aug 2, 2024 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बाड़मेर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। बाड़मेर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा बिजली की दरो में बढ़ोतरी, भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति करने में सरकार का असफल रहना सरकार की असफलता है।