कटनी नगर: 108 संजीवनी में व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल,आक्सीजन और प्रकाश व्यवस्था नही रस्सी से बंधा गेट, परिजनों का हंगामा
जिला अस्पताल में उसे समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक मरीज के परिजनों ने 108 एंबुलेंस की व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नाराजगी जताई उन्होंने बताएं कि उनके पिता संतोष जैन को लेने में परेशानी थी जिस 108 संजीवनी को उन्होंने सूचना दी उसमें ना तो ऑक्सीजन थी ना ही प्रकाश व्यवस्था, वाहन का गेट भी रस्सी से बंधा हुआ था। जिस पर परिजनों ने आज मंगलवार शाम 7 बजे हंगामा किया।