सिधौली: अटरिया इलाके में संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने के बाद महिला की मौत, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने सुबह के समय महिला का शव कमरे में देखा था, मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी है, मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।