@shammikhan.journalist शिवपुरी से पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने लाया पति, लेकिन महज 26 सेकंड में प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी.....
शिवपुरी से एक युवक अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर घूमने आया था। पति अपनी पत्नी को पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित जू (चिड़ियाघर) के बाहर छांव में उतारकर बाइक को 5 कदम दूर पार्किंग में खड़ा करने गया था।
जब पति कुछ मिनट बाद वापस लौटा, तो उसकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। आसपास तलाशने और मोबाइल पर घंटी जाने के बाद फोन बंद आने पर उसने चिड़ियाघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में सामने आया कि पत्नी बाइक से उतरने के महज 26 सेकंड के भीतर ही दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गई।
जांच में सामने आया कि यह युवती करीब दो साल पहले भी अपने घर से गायब हुई थी और बहौड़ापुर निवासी अरमान खान के साथ बरामद हुई थी। उस समय किशोरी की उम्र 16 साल होने के कारण आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।
मामले के बाद परिजनों ने इसी साल शिवपुरी म