जगदीशपुर: अल्पसंख्यक विकास यात्रा रथ जगदीशपुर पहुंचा, किया गया स्वागत
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुमताज वारसी के नेतृत्व में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि रथ को दावां, नगर भ्रमण कर वीर कुंवर सिंह किला स्थित शहीद बाबा के मजार पर चादरपोशी और बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद खपटहां, ककीला और राजापुर में संवाद हुआ।