बालाघाट: इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म: इंदौर की युवती से शादी का झांसा देकर शोषण, गर्भपात के बाद बालाघाट का युवक गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर इंदौर में पढ़ाई व नौकरी कर रही युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रविवार को शाम करीब 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण थाना क्षेत्र के गोंगलई निवासी क्रिस उर्फ कृष्णा टेंभरे ने युवती से संबंध बनाए, गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराया और फरार हो गया। युवती की शिकायत पर लसूडिया थाने में मामला दर्ज हुआ।