रूपवास कस्बे में इस समय चोरों के हौसले बुलंदियों पर नजर आ रहे है। चोरों ने बीती रात पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगाते हुए बैखोफ तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो गए। चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर सोने चांदी के आभूषण एवं कुछ नकदी को चुराकर ले गए।