खिरकिया: भिरंगी-खिड़किया रेलवे फाटक दो दिन बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आवागमन प्रभावित
Khirkiya, Harda | May 16, 2026 भिरंगी-खिड़किया मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक 199 आगामी 17 मई और 18 मई 2026 को मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगा। रेलवे विभाग द्वारा फाटक पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते दोनों दिनों में यातायात प्रभावित रहेगा। आज 16 मई शाम 6 :30 बजे मिली जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।