रामपुर: रायपुर मझरा गांव में 8:30 घंटे बाद पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने छत से नीचे उतारा, एसपी ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Nov 22, 2025 रायपुर मझरा गांव में 8:30 घंटे के बाद पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने छत से नीचे उतार लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने शनिवार की रात्रि 8:30 बजे मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि पति पत्नी के बीच कुछ अनबन थी चल रही थी, जिसको लेकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, हत्या के बाद आरोपी छत के ऊपर चढ़ गया था जिसे अब उतार लिया है।