ग्वालियर गिर्द: पड़ोसी ने की महिला के साथ मारपीट, गंदी-गंदी गालियां भी दी, महिला पति के साथ पहुंची SP ऑफिस
पुरानी छावनी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी पर कई दिनों से परेशान करने का आरोप लगाया है।महिला ने बताया की करीब 10 दिन पहले पड़ोसी ने मेरे साथ मारपीट की और गंदी-गंदी गालियाँ दीं। ये युवक पूरे मोहल्ले को तंग करता है जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे मारा जिससे मेरे हाथों पर चोट के निशान भी आ गए।