ईसानगर क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 5:30 बजे हुई इस बेमौसम बारिश ने किसानों की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और दलहन की फसलें तेज हवाओं और ओलों की मार से जमीन पर गिर गई जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।