नवादा: कुटिका सराय गांव में खेत में काम करते समय एक युवक को सांप ने काटा, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Nawada, Nawada | Jul 12, 2025 शनिवार रात 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुटिका सराय गांव में खेत में काम करने के दौरान एक युवक को पैर में सांप ने काट लिया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान रौशन कुमार के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि रोशन कुमार खेत में काम कर रहा था तभी सांप ने काट लिया।