शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरा में (खेत) से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने आए एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनपुरा निवासी मुकेश धाकड़ ने तेंदुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।