ओरमांझी: इरबा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सांसद और विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
इरबा में सड़क निर्माण को लेकर बुधवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि इसी मार्ग से विधायक और सांसद का आवागमन होता है, फिर भी सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है।