गिरिडीह: उसरी नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच।
अजीडीह स्थित बाबा दुख हरण नाथ धाम के समीप बहने वाली उसरी नदी में गुरुवार करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ स्थानीय लोगों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।