जलेसर: सकरौली क्षेत्र के गांव इसौली के समीप डंपर ने बाइक सवार जीजा-साली को रौंदा, 20 वर्षीय महिला की मौत, बाइक चालक गंभीर घायल
Jalesar, Etah | Jun 11, 2026 एटा सकरौली थाना क्षेत्र के इसोली समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जीजा-साली को गुरुवार सुबह टक्कर मार दी। इस हादसे में 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई,जबकि उनके जीजा विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक महिला कमलेश पत्नी गौरव, फिरोजाबाद के पचोगरा थाना क्षेत्र के गढ़ी निर्भय की निवासी थीं। वह अपने बहनोई विनेश के साथ हाथरस के सासनी से अपने गांव लौट रही थी।