चंदौसी: गांव असालतपुर जारई के जंगलों में तीन एकड़ गेहूं के खेत में लगी आग, दमकल की गाड़ी पहुंची, लाखों का हुआ नुकसान
चंदौसी क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई मार्ग के पास जंगलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे के करीब आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया