उदयपुर जिले की गोटिपा पंचायत में नरेगा योजना के तहत लगाएं पेड़ कर्मचारियों की लापरवाही से सूखने की कगार पर पहुंच गए है। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोटिपा में हरियालो राजस्थान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान में नरेगा योजना के तहत पेड़ पौधे लगाए गए थे। इस योजना में 9 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति की गई थी।