विदिशा नगर: सागर पुलिया के पास पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मेडिकल कॉलेज रखवाया, पहचान करने में जुटी सिविल लाइन पुलिस
सागर पुलिया के पास रेल पटरी पर एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर शुक्रवार सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी रूम में रखवाया। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र उम्र तकरीबन 45 से 50 वर्ष के बीच की लग रही है। चेहरा स्पष्ट पहचान में नहीं आ रहा है। पहचान करने मे जुटी।