छतरपुर में मजदूर बुजुर्ग विहारी प्रजापति को कच्चे मकान के लिए 72 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। घर में सिर्फ एक बल्ब और पंखा होने के बावजूद भारी बिल और कुर्की नोटिस से परेशान होकर पीड़ित ने जनसुनवाई में मंगलवार की दोपहर 1 बजे शिकायत की। मामले में अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।