पनागर: पनागर में स्विफ्ट कार से ₹1.79 लाख की 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पनागर पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कटनी से जबलपुर की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कार में कुल 20 पेटियां अंग्रेजी शराब लोड थीं, जिसे पुलिस ने तत्काल ज़ब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख समीर (पिता शेख बशीर) के रूप में हुई है, जो थाना कैंट क्षेत्र के कटंगा का रह