प्रतापगंज: आध्यात्मिक जागृति ही विश्व नव निर्माण का आधार : भगवती दीदी
प्रतापगंज में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा क्षेत्रीय शुभारंभ
प्रतापगंज सुपौल में 13 जून को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतापगंज स्थित ओम शांति केंद्र "आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नव निर्माण" विषयक क्षेत्रीय शुभारंभ समारोह, स्नेह मिलन, प्रवचन कार्यक्रम एवं शिव झंडोत्तोलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधक-साधिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया