गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में जीटी रोड में चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में सोमवार को 11 बजे से जीटी रोड में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जीटी रोड में सघन जांच की गई, जिसमें कुल 9 भारी वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त किया गया।