टीकमगढ़: तेज रफ्तार का कहर: बस स्टैंड पर स्कोर्पियो ट्रक से टकराई, युवकों को निकालने में जुटी भीड़
टीकमगढ़ के नए बस स्टैंड पर तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।