लोहरदगा: लोहरदगा में होली की रंगीन धूम, गीतांजलि पैलेस में सुढ़ी समाज का भव्य आयोजन, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू हुए शामिल
पूरे जिले में होली का रंग चढ़ चुका है, और इसी कड़ी में गुरुवार शाम 7 बजे लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुढ़ी समाज के तत्वावधान में हुआ, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और रंगों के इस उत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।