नरवर: नरवर से हापुड़ के लिए रवाना हुआ था ट्रक, मालनपुर टोल के बाद नहीं मिला कोई सुराग व्यापारी ने थाने में दी शिकायत
अनाज मंडी नरवर के एक व्यापारी का 389 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। ट्रक के साथ चालक का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। मामले को लेकर व्यापारी ने नरवर थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।