राजगढ़: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस के द्वारा जिले में चलाया गया जागरुकता अभियान
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत राजगढ़ जिले में राजगढ़ एसपी के निर्देश पर 16 जगह पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर 580 नागरिकों विद्यार्थियों एवं आम जनों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।