इंदौर: सराफा में सिटी बस कंडक्टर पर चाकू से हमला, गाड़ी टकराने के विवाद के बाद दो युवकों ने किया हमला, पुलिस ने की आरोपियों की पहचान
Indore, Indore | Feb 17, 2025 इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में एक दो पहिया वाहन चालक ने सिटी बस के कंडक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सिटी बस और एक दो पहिया वाहन के बीच हुई टक्कर के बाद हुई। टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच विवाद बढ़ गया।इस विवाद में सिटी बस के कंडक्टर धीरज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान दो युवकों ने कंडक्टर पर चाकू से हमला कर दिया।